छत्तीसगढ़

मनमानी : महिला सरपंच के अधिकार को छीन कर उनके पति ,पुत्र कर रहे है, काम

जैजैपुर :  शासन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था किया गया है। तब से महिलाओं का स्थानीय शासन में भागीदारी बढ़ी है। लेकिन जनपद पंचायत जैजैपुर के अधिकतर पंचायतों में मुख्य रूप से सरपंच पति या पुत्र कामकाज कि बागडोर संभाले हुए है।

विदित हो कि जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत 78ग्राम पंचायतों में कम से कम 40 से अधिक महिला सरपंच है। लेकिन यहां महिला सरपंच का नही बल्कि सरपंच पति या पुत्र का राज चलता है। सरपंच पति पंचायत के हर काम में शामिल रहता है। जैजैपुर जनपद पंचायत के कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पति के व्यवस्था से ग्रामीण नाराज रहते है। ऐसे में उनसे ग्राम विकास की कैसे अपेक्षा की जा सकती है। यह महत्वपूर्ण विषय है। मनरेगा, गौठान निर्माण नाली निर्माण सीसी रोड निर्माण सहित अन्य कार्यों में महिला सरपंच की जगह उनके पति काम करवाते है। कोई ग्रामीण अपने कामों को लेकर पंचायत पहुंचते है। तो वहां भी सरपंच की जगह सरपंच पति मिलता है।

मदद की आड़ में महिला सरपंच से अधिकार छीन रहे सरपंच पति व पुत्र

जनपद पंचायत जैजैपुर के अधिकतर ग्राम पंचायतों में जब ग्रामीणों से पूछा गया की उनका सरपंच कौन है। तो ग्रामीणों ने महिला सरपंच के बजाय उनके पति का नाम लिया ग्राम पंचायतों में यह पद सरपंच से अधिक प्रभावी है। पंचायत का काम उनके पति करते है। महिला सरपंच की मदद के आड़ में सरपंच पति उनके अधिकार छीनने में लगे हुए है। ग्राम पंचायतों में महिलाओं के आरक्षित सीट पर पुरुष चुनाव नही लड़ सकते इसलिए वे अक्सर अपनी पत्नी को चुनाव में खड़े कर देते है। जितने के बाद अपना दबदबा कायम रखते है। वे अपनी पत्नी को मोहरे के रूप में इस्तेमाल करते है।

सरपंच पति ही करते है,महिला सरपंच का हस्ताक्षर

कुछ ग्राम पंचायतों के सरपंच पति ही सभी शासकीय दस्तावेजो से लेकर स्टाम्प पेपर व यहां तक के चेक में भी महिला सरपंच का नाम का हस्ताक्षर सरपंच पति द्वारा किया जाता है। जिसकी जानकारी संबंधित शाखा के बाबूओ को होने के बाद भी सभी दस्तावेज को सही बताकर दस्तावेज को पास कर दिया जाता है। जोकि अनुचित है।

मैं अभी नई आई हूं, और मैं अभी तक एक भी बैठक नही ली हूं। इसलिए मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नही है। मैं निर्वाचित सदस्य से ही बात करूंगी चाहे वह महिला हो या पुरुष मेरे कार्यालय में कोई सरपंच पति या सरपंच पुत्र को शासकीय कार्य को लेकर मिलने का परमिशन नही रहेगी।

वर्षा रानी चिकनजुरी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत जैजैपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button