रायगढ़लोकप्रिय

सेट्रिंग प्लेट चुराने आए 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, बोलेरो वाहन समेत 3 लाख से ज्यादा की सम्पति जब्त 

CG CRIME : सेट्रिंग प्लेट चुराने आए 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, बोलेरो वाहन समेत 3 लाख से ज्यादा की सम्पति जब्त

रायगढ़ : विक्की पटेल : CG CRIME : जिले में पुलिस ने सेट्रिंग प्लेट चुराने आए 4 आरोपियों को पकड़ा है,वहीँ आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बोलेरो वाहन समेत 3 लाख से ज्यादा की सम्पति जब्त किया है, बीते 21 सितंबर को लैलूंगा में रोड़-पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी के सुपरवाइजर राजेश चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मनोज केडिया सारंगढ़ के ठेकेदार द्वारा ग्राम नारायणपुर पिपराही लमडांड मार्ग में पुल निर्माण का काम चल रहा है।

बीते रात ग्रामीणों से पता चला कि निर्माणाधीन पुल के पास एक बुलेरो खड़ी कर कुछ लोग पुल में लगे सेंट्रिंग प्लेट को निकाल कर बुलेरो वाहन में लोड कर रहे हैं। तब कंपनी के स्टाफ और ग्रामवासियों को देखकर चारों सोल्ड वाहन और चोरी के सेंट्रिंग प्लेट को छोडकर जंगल की ओर भाग गए। लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

आरोपियों द्वारा मौके पर छोड़कर भागे बोलेरो वाहन एवं लगाए मुखबिरों से सूचना लेकर तत्काल थाना प्रभारी लैलूंगा ने संदेही वीरेंद्र रावत निवासी कर्राहन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसने अपने साथी अक्षय जाटवार, सनोज कुमार, अमेरिकन सिंह के साथ योजना बनाकर अक्षय जाटवार के बोलेरो वाहन से कर्राहन चुहारा निर्माणाधीन पुलिया सेटिंग प्लेट, लोहा चोरी करने जाना और घटना के 15 दिन इसी निर्माणाधीन स्थान के पास से एक पानी पंप, बैटरी चोरी कर ले जाना बताया।

आरोपी वीरेंद्र रावत से मिली जानकारी पर लैलूंगा पुलिस टीम ने अन्य आरोपी अक्षय जाटवार, सनोज कुमार, अमेरिकन सिंह को हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से एक पानी पंप कीमत 20,000 रुपए, एक बैटरी कीमत 8,000 रुपए, सेट्रिंग प्लेट 6 नग कीमत 6000 और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर बोलेरो वाहन कीमत 300000 रुपए जप्त कर आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय घरघोड़ा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!