छत्तीसगढ़रायगढ़

लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई : घर पर अवैध गाजे की कर रही थी तस्करी, महिला गिरफ्तार

विक्की पटेल रायगढ़। CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है यहाँ अवैध गांजा की बिक्री पुरुष नहीं बल्कि महिला कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा स्टॉफ द्वारा ग्राम-केकराझरिया में गांजा रेड कार्यवाही कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार महिला का नाम ललिता नंदग्वाल है। महिला के कब्जे में रखा 4 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलिओ है। जिसकी कीमत ₹48000 का जप्त किया गया है।

लैलूंगा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला अपने घर में गांजा रखकर अवैध रूप से गांजे की बिक्री करती है। नशीले पदार्थ गांजा के अफरा-तफरी होने के संदेह पर थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचितकर अपने स्टाफ के साथ ग्राम केकराझरिया जाकर कार्यवाही शुरू किया गया। कार्रवाई सही पाया गया और आरोपिया को हिरासत में ली गई। आरोपिया ललिता नंदग्वाल पति भजोराम नंदग्वाल उम्र 43 साल केकराझरिया थाना लैलूंगा। थाना प्रभारी ने महिला स्टाफ और गवाहों के समक्ष अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपिया ने गांजा रखना कबूल की और अपने मकान में एक काले रंग के बैग अंदर से 1-1 किलो के चार खाकी रंग का पेपर लपटा 4 किलो गांजा पेश की जिसे विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!