

कोण्डागांव। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एसडीएम ने शनिवार को केशकाल विकासखण्ड में सभी शासकीय विद्यालयों की जांच की. इस दौरान प्राचार्य से लेकर भृत्य तक बिना पूर्व सूचना के 86 विद्यालयीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. एसडीएम ने इस पर प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा है.






