छत्तीसगढ़रायपुर

मनीष सिसोदिया के गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

हरेंद्र बघेल रायपुर : दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने शराब घोटाला मामले में 8 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन कर भाजपा कार्यालयों का घेराव कर रही है। वहीं आप पार्टी ने रायपुर में भी बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने बड़ी संख्या में भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में किया।

आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया को CBI ने शराब घोटाला मामले में 8 घंटे पूछताछ के बाद कल गिरफ्तार किया है। वहीं आज सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!