लोकप्रियशिक्षा

नगर पंचायत भटगांव के सांस्कृतिक भवन में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

नगर पंचायत भटगांव के सांस्कृतिक भवन में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मुख्य अतिथि के रुप में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संसदीय सचिव चंद्रदेव राय हुए उपस्थित

बिलाईगढ़ – नगर पंचायत भटगांव के सांस्कृतिक भवन में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संसदीय सचिव चंद्रदेव राय उपस्थित हुए संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए करते हुए सभी शिक्षक एवं गुरुजनों को प्रणाम किया और कहा कि शिक्षक ही देश के भविष्य को गढ़ने वाले संस्कारवान बच्चे तैयार करते हैं जो आगे चलकर अपने देश का नाम रोशन करते हैं शिक्षक को भगवान से पहले दर्जा दिया जाता है क्योंकि वह शिक्षक हैं जो हमें बताते हैं कि सही गलत क्या है.

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया राज्य गीत अरपा पैरी के धार के गीत के पश्चात शिक्षक सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ जिसमें 63 संकुल के चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा विकास खंड के सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों का साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया. वहीं भटगांव के निजी विद्यालयों कैरियर पॉइंट नेशनल स्कूल, लोटस पब्लिक स्कूल, शांभवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, सागर उ. मा. विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया और शिक्षकों को भी सम्मानित किया है.

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे बिलाईगढ़ के नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष द्वारका देवांगन गुलाम मुर्तजा खान विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरके जोशी सहित काफी संख्या में प्रधान पाठक विकासखंड भर के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!