खेलकूदलोकप्रिय

पत्रकार संघ और पुलिसकर्मियों के बीच खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच, पत्रकार संघ भटगांव रहा विजेता…

पत्रकार संघ और पुलिसकर्मियों के बीच खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच, पत्रकार संघ 139 रन बनाकर रहा विजेता…

 

भटगांव –  दिनांक 14/7/2022 को क्षेत्र में पहली बार पत्रकार संघ और पुलिस कर्मियों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच 12-12 ओवर का खेला गया जिसमें पत्रकार संघ भटगांव विजेता रहा मैच शुरू होने के पहले मुख्य अनुविभागीय पुलिस बिलाईगढ और नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद टास कराया गया.  जिसमें पुलिस थाना भटगांव ने टास जीतने के बाद पत्रकार संघ को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर दिया गया 12 ओवर की इस मैच में 3 विकेट के नुक़सान पर 139 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया गया.

इस स्कोर का पीछा करते हुए भटगांव पुलिस टीम ने 9 विकेट के नुक़सान पर 111 रन ही बना पाई जिसमें पत्रकार संघ भटगांव 29 रनों से विजयी रहा यह मैच पत्रकार संघ भटगांव और पुलिस थाना भटगांव मुख्य आयोजक व नगर पंचायत भटगांव के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम का समापन करते हुए खिलाड़ियों को नगर पंचायत अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा मैडल, प्रशस्ति पत्र , और ट्रॉफी,देकर सम्मानित किया गया इस खेल का आनंद लेने के लिए मुख्य अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ संजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक,नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल, संजू साहू पार्षद (प्रतिनिधि), राजेश सिदार (पार्षद) नवीन वैष्णव (पार्षद) रंजीता रघु (पार्षद) ईश्वर केवट (पार्षद), रामा हिरवानी, (एल्डरमैन) कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार सोनवानी, भागीरथी चंद्रा, जिला सदस्य प्रतिनिधि शिव भारती, सभी पत्रकार साथी, नगर के सभी स्कूलों के शिक्षक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!