ग्राम डोकरीडीह में अवैध रूप से हांथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*◆

*थाना भटगांव दिनांक – 30/06/2022*
◆ *ग्राम डोकरीडीह में अवैध रूप से हांथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*◆
◆ *आरोपी के कब्जे से हांथ भट्ठी से निर्मित 08.250 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 820/ रुपए जप्त*◆
◆ *गिरफ्तार आरोपी – राजेश खुटे पिता स्वर्गीय दीनदयाल खुटे उम्र 55 साल साकिन डोकरीडीह थाना भटगांव*◆
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए *निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी भटगांव* के नेतृत्व में दिनांक 29/06/2022 को थाना क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग,अवैध शराब, जुआ, सट्टा रेड कार्यवाही दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम डोकरीडीह एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है। कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर *आरोपी राजेश खुटे पिता स्वर्गीय दीनदयाल खुटे उम्र 55 साल साकिन डोकरीडीह थाना भटगांव* के कब्जे से एक प्लास्टिक पेंट वाली डिब्बा के अंदर रखे 55 पाउच प्रत्येक पाउच में करीबन 150ml शराब भरी हुई कुल 8.250 हांथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 825/रुपए को आरोपी द्वारा अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर.आदित्य सिंह, आरक्षक प्रमोद साहू, गौतम जांगड़े, हेमचरण चौरगे एवं म.आर. रथबाई बंजारे का विशेष योगदान रहा है।


