क्राइमबलौदा बाज़ार

ग्राम सेमराडीह में अवैध रूप से हांथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी महिला को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग्राम सेमराडीह में अवैध रूप से हांथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी महिला को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपिया के कब्जे से हांथ भट्ठी से निर्मित 30 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3000/ रुपए जप्त

बलौदाबाजार : वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए *निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी भटगांव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/06/2022 को थाना क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग,अवैध शराब, जुआ, सट्टा रेड कार्यवाही दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सेमराडीह पहाड़ी चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है। कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपिया उत्तरी बाई कुर्रे पति बालेश्वर कुर्रे उम्र 40 साल साकिन सेमराडीह थाना भटगांव  के कब्जे से 03 अलग-अलग प्लास्टिक जरिकेन/डिब्बा में रखें 30 लीटर हांथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 3000/ रुपए को अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर. सोहनलाल रात्रे , आरक्षक राकेश चंद्रा, नरेंद्र चंद्रा, किशन साहू, चंद्रशेखर सोनवानी एवं म.आर. फुलटोरी कुर्रे का विशेष सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!