शिक्षा

होली के हँसगुल्ले काव्य संग्रह का हुआ भव्य विमोचन…

होली के हँसगुल्ले काव्य संग्रह का हुआ भव्य विमोचन…

शिवरीनारायण (जांजगीर) – धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के त्रिवेणी संगम के पवित्र स्थल में डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर के सम्पादन राष्ट्रीय काव्य संग्रह होली के हँसगुल्ले का भव्य विमोचन केबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री आदरणीय रामकुमार पटेल जी साथ में आ.अंजनी मनोज तिवारी जी, छाया विधायक गोरेलाल बर्मन जी,कराटे प्रमुख आ.वरुण पांडेय जी आ.सरोज सारथी अनु.जाति के प्रदेश संयोजक,विवेकानंद दास स्काउट मास्टर ब्लाक सचिव बसना के मुख्य आतिथ्य में विमोचन हुआ।

डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर के मुख्य संपादन में यह राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह होली के हँसगुल्ले छपी हैं। जिसमें देश के कई राज्यों के कवि कवित्रियों ने भाग लिए हैं।जिसमें मुख्य रूप से गंगा शरण पासी,लोकनाथ तांडेय,प्रतिभा त्रिपाठी, बद्रीप्रसाद पुरोहित, प्रेमचंद साव, चन्दर सिंह सिदार,अजय प्रधान,गोकुलानंद चौहान,गीता सागर,मानकदास मानिकपुरी,बाबा बैजनाथ झा,सुलोचना परमार उत्तरांचली,डॉ. मंजुबाला,रश्मि पांडेय,विनोद जोगी,ललित भार एवं अन्य कवियों की रचना इस काव्य संग्रह में प्रकाशित हैं।

दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री रामकुमार पटेल ने बताया कि साहित्य एक हमारी अचल धरोहर है।साहित्य में राष्ट्रीय स्तर तक के काव्य की चर्चा हमारे छत्तीसगढ़ के कवियों ने आज परचम लहरा रहे हैं।निश्चित ही काबिले तारीफ़ हैं।हम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं हमारे अंचल के समस्त कवियों के साथ छोटे भाई डिजेन्द्र कुर्रे को विशेष रूप से जिनके अथक मेहनत से देश के कवि कवित्रियों को एकत्रित कर संपादन किये।उसके लिए हृदय से बधाई प्रेषित करता हूँ।सिकारान फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वरुण पांडेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजेन्द्र कुर्रे हमारे बेस्ट कराटे मास्टर है साथ ही साथ इन्होंने कई जिलों तथा हमारे छतीसगढ के लिए प्रतिनिधित्व करते हैं।बहुमुखी प्रतिभा के धनी है।आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर में जरूर पहचान दिलाएंगे।सबको बधाई प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!