बिलासपुरस्वास्थ्य

योग शरीर के साथ मन और आत्मा को जोड़ता है। – आलोक सहाय

योग शरीर के साथ मन और आत्मा को जोड़ता है। – आलोक सहाय

बिलासपुर : “योग शरीर के साथ मन और आत्मा को जोड़ता है। योगासन से शरीर स्वस्थ रहता है और ध्यान मन को स्थिर करता है। वर्तमान समय में भौतिक संशाधनों के अधिकाधिक उपयोग से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ा है, और इस प्रदूषण से यदि शरीर को बचाना है तो योग सबसे कारगर तरीका है। प्रातःकाल उठ जाएँ और टहलें या खुले में बैठकर केवल स्वांस प्रश्वांस करें इससे भी काफी लाभ मिलता है।” उक्त उद्गार आलोक सहाय मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर रेल मंडल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं योग विज्ञान विभाग द्वारा 30 दिवसीय ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के उन्तीसवें दिवस मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किया। आगे उन्होंने आह्वान किया कि एक बार योग से जुड़ जाने के बाद किसी भी परिस्थिति में इस अभ्यास की निरंतरता टूटना नहीं चाहिए। ज्ञात हो कि भारत की आजादी के 75वीं वर्ष को भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय क्षेत्र निदेशालय भोपाल के क्षेत्रीय अधिकारी ए कबीर, राज्य एन एस एस अधिकारी एवं पदेन उपसचिव उच्चशिक्षा डॉ समरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वृहद रूप में किया जायेगा, जिसका थीम “स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग” होगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए माननीय कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में दिनाँक 18 अप्रैल से 17 मई 2022 तक प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक आयोजित ऑनलाइन योग प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध संस्था के कार्यक्रम अधिकारी एवं चयनित स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षणोपरांत ये प्रशिक्षित कार्यक्रम अधिकारी एवं चयनित स्वयंसेवक अपनी संस्था, समुदाय एवं गोद ग्राम में योग का ऑनलाइन ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। आजादी के 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर काम से कम 75 गॉंव में योग अभ्यास का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य है। योग का निर्देशन सत्यम तिवारी एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीषा गर्ग ने किया। डॉ मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक, योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ गौरव साहू, योग प्रशिक्षण टीम के डॉ शिवदयाल पटेल, डॉ मनीषा गर्ग, विनोद कुमार साहू, नंदकुमार चंद्रा, विनय कुमार मनिकपुरी, रघुवर प्रसाद पटेल, मीनाक्षी अग्निहोत्री, नंदिनी देशपांडे, मनोज कुमार झा, अन्नपूर्णा घोषाल, आदर्श पटेल, योग विज्ञान विभाग के योगाचार्य मोनिका पाठक, सत्यम तिवारी, डॉ शालिनी राठौर, खिलेश्वरी, डॉ इंदु सक्सेना, प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक कोरबा, चंद्रशेखर सिंह मुंगेली एवं बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़ जिले से 100 रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button