
◆ भटगांव नगर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने रंगे हांथ दबोचा◆
◆ आरोपी के कब्जे से 13 लीटर हांथ भट्टी महुआ शराब किमती 2600 / रुपए जप्त ◆
◆ गिरफ्तार आरोपी – नकुल टंडन पिता रामप्रसाद टंडन उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 14 नगर पंचायत भटगांव थाना भटगांव ◆
बलौदाबाजार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए श्री पितांबर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ श्री संजय तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में *निरीक्षक राजेश कुमार साहू थाना प्रभारी भटगांव* के नेतृत्व में आज दिनांक 24/04/2022 को थाना क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग दौरान जरिए मुखबीर से सूचना मिली कि भटगांव नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी नकुल टंडन अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है। कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी के घर की तलाशी लेने पर घर बाड़ी अंदर अवैध रूप से छिपाकर रखें एक सफेद थैला के अंदर 45 नग पाउच प्रत्येक पाउच में 200ml महुआ शराब एवं 02 लीटर वाली सफेद रंग के 02 प्लास्टिक बॉटल में 04 लीटर महुआ शराब कुल 13 लीटर हांथ भट्टी महुआ शराब किमती 2600/रुपए को अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से मौके पर समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर आरोपी नकुल टंडन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही मे सउनि केशराम जांगड़े आरक्षक दिलीप तेंदुए, नरेंद्र चंद्रा, गीताराम भास्कर एवं महिला आरक्षक फुलटोरी कुर्रे का विशेष योगदान रहा है।




