
पटेल मरार समाज के 70 वां वार्षिक अधिवेशन मे मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव हुए शामिल…
विधायक राय द्वारा पटेल सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपये एवं विधायक यादव द्वारा प्रतिभावान छात्राओं 12 कक्षा मे टॉप करने वाले के लिए 12,000 और कक्षा 10 के लिए 5,000 रुपये नगद की घोषणा…
बलौदाबाजार : नगर टुण्डरा मे आयोजित श्री राधाकृष्णा मंदिर समिति शिवरीनारायण के तत्वावधान मे आयोजित मरार पटेल समाज के 70 वा वार्षिक अधिवेशन बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत टुण्डरा परिक्षेत्र में आयोजित किया गया , यह दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ, जो कि 17 एवं 18 अप्रैल 2022 तक हुई. इस महासभा के प्रथम दिवस देर शाम को मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव शामिल हुए. सर्वप्रथम दोनो ही विधायकों ने मरार समाज के इष्टदेवी माता शाकंभरी के तेलचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर पूजा पष्ठ किये और समाज के लिए सुख समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना किये। तत्पश्चात समाज के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ द्वारा विधायक महोदय एवम् समाज के पदाधिकारियो का भव्य पुष्प माला, श्रीफल, एवं साल से भेट एवं स्वागत किया गया, इसके बाद राय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि “हमारी सरकार गरीब किसान कर्मचारी सभी वर्गों को समान रूप से साथ लेकर विकास की ओर अग्रसर कर रही है” कोई भी गरीब बच्चा परीक्षा से वंचित न हो इसलिए छ ग लोक सेवा आयोग, व्यापम की परीक्षाओं का फीस पूर्णतः निशुल्क किया गया है” वही इस कार्यक्रम मे शामिल हुए मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष देवचरण पटेल ने बताया कि पुरे छ ग मे पटेलों की जनसंख्या लगभग 30 लाख से भी ज्यादा है, और कई जगह से पंच,सरपंच, जनपद, अध्यक्ष ,पार्षद और विधायक बनाते है” वही रामकुमार यादव ने सभा को अश्वाशन दिया कि आगामी समय हम पटेल समाज् के लोगो को विधायक तथा अन्य सीटों के लिए प्रत्याशी के लिए प्रयास करेंगे.
दोनो विधायकों द्वारा कई घोषणाएं किया गया जिसमे राय द्वारा सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपये एवं यादव द्वारा प्रतिभावान छात्राओं 12 कक्षा मे टॉप करने वाले के लिए 12,000 और कक्षा 10 के लिए 5,000 रुपये नगद देने की घोषणा की.
इस स्वागत समारोह के पश्चात सभी सामाजिक बन्धुओं ने भोजन ग्रहण किया उसके बाद रात्रि मे सामाजिक चर्चा ,परिचर्चा सामाजिक प्रकरारणों का निपटारा हुआ , ज्ञात हो भीषण गर्मी के चलते यह सभा सिर्फ रात मे आयोजित किया जा रहा था। वही सभा के द्वितीय एवं अंतिम दिवस को शेष सामाजिक मुद्दों पर चर्चा , कुछ अन्य प्रकरणों का निपटारा, सामाजिक आय व्यय एवं समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, साथ ही इस बैठक में श्री राम कुमार पटेल अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड ,पटेल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवचरण पटेल ,ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, हेमंत दुबे, गीता पटेल, लक्ष्मी पटेल, गजेंद्र पटेल, एवं इस महासभा के अध्यक्षता कर रहे कुंज राम पटेल ,जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पटेल, सहित सभी राधाकृष्ण मंदिर समिति शिवरीनारायण के सदस्य, पदाधिकारीगण एवं सभी 6 परिक्षेत्र के अध्यक्ष, पदाधिकारी, युवा सदस्य, सामाजिक बंधु एवं माताए उपस्थित रहें ।








