मुख्य खबर
शत प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी और स्विमिंग पूल

शत प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी और स्विमिंग पूल
अन्य आयोजन स्थलों को भी शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति
हरेंद्र बघेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 16 मार्च 2022
रायपुर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार ने पूर्व में कलेक्टर कार्यालय के जारी आदेश में संशोधन करते हुए आज यहां यह आदेश जारी किया है कि रायपुर जिला अंतर्गत सभी मॉल, जिम, सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल एवं अन्य आयोजन स्थलों को आगामी आदेश तक शत-प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा।