जन जागरण मिशन ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान…

जन जागरण मिशन ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान…
मुड़पार (सरसिवा) : समीपस्थ ग्राम बिलासपुर में जन जागरण मिशन समिति सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को सम्मान प्रदान करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 13.03.2022 को ग्राम बिलासपुर में किया।उक्त कार्यक्रम में ग्राम टाटा और बिलासपुर के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों का सम्मान श्रीफल और गमछा भेट कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती जानकी बृजलाल रत्नेश जी उपस्थित रही।ज्ञात हो कि जन जागरण मिशन द्वारा ग्राम स्तर पर विभिन्न रचनात्मक कार्यों को गति प्रदान किया जा रहा है।इसी कड़ी में यह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदया द्वारा भारत माता की संक्षिप्त पूजन एवं बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ हुआ।श्री धनेश्वर साहू द्वारा जन जागरण मिशन का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल पेट भरना और बच्चे पैदा करना नहीं है बल्कि सड़े-गले समाज को सभ्य समाज बनाने के लिए प्रयास करना है।तत्पश्चात कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए श्री राजेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा समाज के विकास में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है।कर्मचारीगण हर परिस्थिति में अपना कार्य कर समाज की सेवा की है,इसके लिए वे बधाई के पात्र है।श्री जायसवाल ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों से प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज को सही रास्ता पर ले जाने के लिए आप लोगों की मार्गदर्शन की आवश्यकता है,जिससे आने वाली पीढ़ी रूढ़िवादी परम्पराओं से मुक्त होकर बेहतर समाज का निर्माण कर सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती जानकी बृजलाल रत्नेश के कर कमलों से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण श्री भिखरी लाल साहू,श्री दशरथ लाल साहू,श्री नारायण प्रसाद साहू,श्री तिजराम महिलाने,श्री रामदास साहू,श्री सुरित राम साहू,श्री जगन्नाथ प्रसाद साहू,श्री राधे साहू,श्री कन्हैया लाल साहू,श्री देवचरण जायसवाल, श्री तिहारु राम साहू,श्री शिवनाथ साहू,श्री हुलेश साहू,श्री गोपाल साहू को श्रीफल व गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि महोदय के अतिरिक्त कर्मचारियों द्वारा भी संबोधन किया गया।सभी ने समाज हित के कार्यो में लगे जन जागरण मिशन की सराहना की और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जन जागरण मिशन के सदस्य राजेश जायसवाल,धनेश्वर साहू,राकेश डहरिया,शिव जायसवाल,जीवन साहू,मोरध्वज साहू,प्रदीप मानिकपुरी,हितेश चौहान,शम्भू मानिकपुरी,गोकुल साहू,सचिन कर्ष,पुरषोत्तम साहू,रूपेश साहू,अखिलेश्वर जायसवाल का योगदान रहा।कार्यक्रम में संतन दास मानिकपुरी(उपसरपंच टाटा),अशोक साहू,सहदेव साहू,संतोष साहू, कन्हैया साहू,रामनाथ साहू,कमलेश जायसवाल,रामकुमार साहू,मिना साहू आदि ग्रामवसी उपस्थित रहे।