कोरबा

जामपानी में सुकन्या समृद्धि के तहत डाक घर में खोले गए खाते…

जामपानी में सुकन्या समृद्धि के तहत डाक घर में खाते खोले गए

बरपाली (कोरबा ): राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय बरपाली, महिला शक्ति केंद्र परियोजना केंद्र करतला, शाखा डाकपाल कराईनारा के संयुक्त प्रयास से ग्राम जामपानी में सुकन्या समृद्धि के अंतर्गत बालिकाओं के खाते खोले गए। इस अवसर पर डॉ शिवदयाल पटेल कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय बरपाली एवं नोडल प्राध्यापक महिला शक्ति केंद्र ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। महिला एव बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण एवं टीकाकरण अभियान से स्वस्थ माता एवं स्वस्थ बच्चा की अवधारणा को बल मिला है। सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारों देते हुए उन्होंने कहा कि छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली योजना है. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है, फिलहाल इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है, इस स्कीम में कोई भी व्यक्ति अपनी दो बेटियों के लिए अकाउंट खुलवा सकता है।

श्रीमती पुष्पलता पाटले पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग करतला ने नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमवीवाय), विप्स साप्ताहिक आयरन, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना की विस्तृत जानकारी दी। रजनी कंवर शाखा डाकपाल कराईनारा ने डाक जीवन बीमा योजना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की जानकारी दी। ग्राम पंचायत जामपानी के सरपंच प्रेम बाई ग्राम पंचायत जामपनी ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय बरपाली के पूर्व स्वयंसेवक एवं महिला शक्ति केंद्र स्वयंसेवक रेणुका पटेल के प्रयास से ग्राम पंचायत जामपनी में 0 से 10 वर्ष आयु के जिन बच्चों का खाता महिला समृद्धि योजना के तहत डाक घर कराईनारा में खोला गया, उनके नाम इस प्रकार हैं- वंशिका, रितिका, वर्षा कुमारी, संजना, दीपिका, पूनम पटेल, प्रियांशा मंझवार, तारा देवी, सुस्मिता, रीना, भावना, परीकुँवर, विनीता, दिव्यानी, मानवी पटेल, राधिका मंझवार।
इस अवसर पर रंजना पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वृहस्पति पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विश्वजीत पैकरा शाखा उपडाकपाल कराई नारा, छितन बाई मंझवार, रथ बाई मंझवार, बाबूलाल मंझवार, विराट मंझवार, सुकदेव मंझवार, सूरज मंझवार, इतवारा पटेल, अनुसुइया पटेल, रेणुका पटेल, कामना पटेल, लक्ष्मी मंझवार, सुकृता पटेल , मुकेश कुमार पटेल, सावित्री कुमारी पटेल, गरहन सिंह मंझवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। डॉ मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, डॉ अम्बिकाप्रसाद वर्मा प्राचार्य, डॉ रंजना नाथ कार्यक्रम अधिकारी रासेयो महिला इकाई बरपाली कॉलेज, अंजलि कौशिक परियोजना अधिकारी बरपाली, रागिनी बैस परियोजना अधिकारी करतला ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को बधाई दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!