छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रमुख खबर: सेजेस स्कूल संविदा भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव…

जिलों में नहीं, अब राज्य स्तर पर परीक्षा से होगी शिक्षकों की भर्ती

प्रमुख खबर: भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव 

जिलों में नहीं, अब राज्य स्तर पर परीक्षा से होगी शिक्षकों की भर्ती

रायपुर, पिछले भूपेश कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मे संचालित स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षकों के लिए बड़ा झटका. लोक शिक्षण संचालनालय ने शनिवार को आदेश जारी कर प्रदेश के सभी आत्मानंद स्कूलों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जहाँ सभी कलेक्टरों, संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश कर चल रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है अब पूर्व मे संविदा भर्ती पर भी इनका प्रभाव पड़ेगा.छत्तीसगढ़ मे 751 विद्यालयों मे लगभग 5000 से भी अधिक संविदा शिक्षक़ो की भर्ती किया गया था जहाँ कई जिलों मे समय पर पुनः भर्ती प्रक्रिया किया गया तो कई जिलों मे 2-3 वर्षो तक पुनः संविदा भर्ती नहीं किया गया और पुराने शिक्षकों क़ो ही मौका दिया गया. ऐसे मे हजारों लाखों बेरोजगार युवाओं मे कई सवाल उत्पन्न खड़े हो रहे है जिसका निराकरण कर पाना वर्तमान सरकार पर निर्भर करता है.

1. पहले की व्यवस्था: आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती जिला स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से होती थी।
2. नई व्यवस्था: अब लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा केंद्रीयकृत (सेंट्रलाइज्ड) परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद विभाग मेरिट सूची तैयार करेगा और नियुक्तियों के लिए संबंधित जिलों को भेजेगा।

क्यों बदली व्यवस्था?
– कई जिलों में भर्ती के लिए विज्ञापन ही नहीं आए।
– एक साल पहले सभी जिलों को निर्देश जारी हुए थे, लेकिन अधिकांश जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।
– रायपुर में 19 फरवरी 2026 को विज्ञापन जारी हुआ था और दस्तावेज सत्यापन 26 मई से शुरू होकर 8 जून तक पूरा करना था।

Oplus_131072

तत्काल प्रभाव
– लोक शिक्षण संचालनालय ने शनिवार को आदेश जारी कर प्रदेश के सभी आत्मानंद स्कूलों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को *तत्काल प्रभाव से रोक दिया* है।
– सभी कलेक्टरों, संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश कि चल रही भर्ती प्रक्रिया रोककर मुख्यालय को सूचना दें।

स्कूलों की संख्या
– *छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों की कुल संख्या: 751*
– अंग्रेजी माध्यम के स्कूल: 403
– हिंदी माध्यम के स्कूल: 348

Oplus_131072

आगे क्या?
केंद्रीयकृत परीक्षा कैसे होगी और इसके क्या नियम होंगे, इसके लिए विभाग अलग से विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी करेगा।

यह बदलाव पारदर्शिता लाने और सभी जिलों में एकसाथ भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं एवं बीएड डीएड बेरोजगार ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है क्योंकि संविदा टीचर भर्ती एवं अन्य भर्ती क़ो कलेक्टर एवं समिति द्वारा या तो अंको के आधार पर लिया जाता था या फिर साक्षात्कार मे अंक देकर भर्ती किया जाता था जिससे छत्तीसगढ़ के कई जिलों मे भर्ती प्रक्रिया पर बेरोजगार युवाओं ने आवाज़ उठाई थी लेकिन किसी ने नहीं सुनी और वही कई युवाओं का आरोप भी था कि कई जिलों मे तो लेन देन करके भर्ती प्रक्रिया किया गया था और कोरोना समय मे अधिकतम अंक पाने वाले युवाओं व युवती क़ो इसका ज्यादा लाभ मिला है.कई जिलों के स्कूल भर्ती पर अंको के आधार पर चयन होने के पश्चात भर्ती प्रक्रिया क़ो रद्द कर साक्षात्कार के माध्यम से पुनः भर्ती किया गया जहाँ अंको के आधार पर पूर्व मे चयनित बेरोजगार युवाओं क़ो मायूसी का सामना करना पड़ा था.  कई युवाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ के जितने संविदा भर्तियां है उन्हें भी अब व्यापम या अन्य परीक्षा आयोजित कर भर्ती प्रकिया पूरी की जाये ताकि उस पद पर मेहनतकस बेरोजगार युवाओं एवं बेरोजगार बीएड डीएड युवाओं का सही तरीके से चयन हो सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!