लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सहकारी समिति और खाद दुकानों का किया गया निरीक्षण

दिलीप ट्रेडर्स हरदी एवं साहू कृषि केन्द्र मल्दा अ को मिला नोटिस

सहकारी समिति और खाद दुकानों का किया गया निरीक्षण

दिलीप ट्रेडर्स हरदी एवं साहू कृषि केन्द्र मल्दा अ को मिला नोटिस

सारंगढ़- बिलाईगढ़, 22 मई 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में गुरुवार को जिले के कई सहकारी और निजी विक्रय केन्द्रों का जयप्रकाश गुप्ता, उर्वरक निरीक्षक, मायाशंकर जोल्हे एवं जुगेश्वर पटेल बीटीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सहकारी समितियों में खाद एवं बीज अनुशंसित मात्रा में वितरण करने निर्देशित किया गया। समिति में उपस्थित किसानों को भी संतुलित खाद उपयोग करने तथा तत्काल खाद उठाव करने सलाह दिया गया।

विकासखण्ड सारंगढ़ अंतर्गत मेसर्स सेवा सहकारी समिति कोसीर, साहू कृषि केन्द्र मल्दा अ, गीता ट्रेडर्स, चन्द्रा कृषि केन्द्र जशपुर, दिलीप ट्रेडर्स हरदी का निरीक्षण किया गया। निजी संस्थाओं द्वारा एफसीओ का उल्लंघन करते पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए मेसर्स दिलीप ट्रेडर्स हरदी एवं साहू कृषि केन्द्र मल्दा अ को नोटिस जारी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!