सारंगढ़ बिलाईगढ़ में विकास की गाथा लिख गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे
विकास पुरुष’ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के तबादले से सारंगढ़ बिलाईगढ़ में छाई मायूसी,

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में विकास की गाथा लिख गए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

‘विकास पुरुष’ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के तबादले से सारंगढ़ बिलाईगढ़ में छाई मायूसी,
कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे की जनता के बीच बनी विकास पुरुष की छवि
हर स्तर पर सारंगढ़ की तमाम जनता का सहयोग मिला यह मेरी बड़ी उपलब्धि – डॉक्टर संजय कन्नौजे
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : प्रशासनिक गलियारों में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया हैं, लेकिन जब कोई अधिकारी अपने व्यक्तित्व और कार्यों से जनता के दिलों में जगह बना लेता है, तो उनका जाना किसी व्यक्तिगत क्षति जैसा महसूस होता है। जिला कलेक्टर के स्थानांतरण की आधिकारिक घोषणा के बाद आज कुछ ऐसा ही नजारा पूरे जिले में देखने को मिला। 24 अप्रैल 2025 को पदभार ग्रहण करने वाले कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे आज 1 वर्ष 12 दिन बाद एक का एक उनके तबादले की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया क्योंकि सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिला बनने के बाद लगभग 3 वर्ष उपरांत भी नवीन जिला अपने नए स्वरूप को नहीं पा सका किन्तु डॉक्टर संजय कन्नौजे कलेक्टर के आगमन के महज एक वर्ष में ही नवीन जिला अपने नए कलेवर को लेकर साफ नजर आने लगा, धीरे-धीरे नवीन जिला जब अपने मूर्त रूप लेने को था तभी विकास पुरुष डॉक्टर संजय कन्नौजे का तबादला विकास की गति को स्थिर कर देने वाला नज़र आया।
जनता के बीच बनी ‘विकास पुरुष’ की छवि – अपने कार्यकाल के दौरान कलेक्टर ने न केवल दफ्तर की फाइलों को गति दी, बल्कि ‘जन-सुनवाई’ को एक नया स्वरूप प्रदान किया। स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण हो, स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर सुधारना हो या फिर रुकी हुई सड़क परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करना—हर मोर्चे पर उनकी सक्रियता ने उन्हें जनता के बीच ‘विकास पुरुष’ के रूप में स्थापित किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि “हमने पहली बार किसी कलेक्टर को इतनी संवेदनशीलता के साथ आम आदमी की समस्याओं को सुलझाते देखा है।”
उपलब्धियाँ :- उनके नेतृत्व में जिले ने स्वच्छता, शिक्षा, जल संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास में नए कीर्तिमान स्थापित किए।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला कलेक्टर ने अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जन – कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करके जिले की तस्वीर बदल दी है। उनकी प्रशासनिक कुशलता और सक्रियता के कारण ही क्षेत्र में शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है।
जिले में जल संरक्षण की दिशा में सारणी पहल, सारंगढ़ खेलभाटा स्टेडियम को सुरक्षित व्यवस्थित एवं जीर्णोद्धार, शासकीय अस्पताल का कायाकल्प आवश्यक चिकित्सकों की निरंतर ड्यूटी, राष्ट्रीय राजमार्ग की मुख्य सड़को का कायाकल्प, सारंगढ़ शासकीय कॉलेज शिक्षा और विकास कार्यों में प्रगति, टीसीपीसी कन्या कॉलेज की सराहनीय पहल, नवीन यात्री प्रतीक्षालय, कलेक्टर बंगला, क्लब हाउस इनडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार, रियासत कालीन जर्जर पुलिया सुधार और मरीन ड्राइव के तर्ज पर पहल, लोहारीन डबरी तालाब जेलपारा सुरक्षा सुविधा और जीर्णोद्धार, बाजार फुटपाथ फल दुकानों को व्यवस्थित रखना, मुख्य मार्गो में आवागमन व्यवस्था पर व्यापक सुधार, शासकीय कार्यालयो का कायाकल्प, निर्माण कार्यों का द्रुतगति से बढ़ना, तुर्की तालाब का जीर्णोद्धार व गार्डन का कायाकल्प, मकरी जलप्रपात का कायाकल्प के साथ स्वास्थ्य शिक्षा और अन्य विकास कार्यों में सरिया बरमकेला सारंगढ़ कोसीर सरसीवा भटगांव और बिलाईगढ़ में हर स्तर पर जमीनी हकीकत को टटोलते हुए जनता की मांग के अनुरूप यथा संभव विकास की और सार्थक प्रयास कहीं ना कहीं जिला कलेक्टर की इच्छा शक्ति और उत्कृष्ट कार्य शैली को बयां करता है।
सोशल मीडिया पर भी दिखी विदाई की लहर –
तबादले की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर नागरिकों ने उनके कार्यकाल की तस्वीरों और सफल प्रोजेक्ट्स को साझा कर अपना आभार व्यक्त किया। लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
भले ही प्रशासनिक आदेशानुसार वे अब नई जिम्मेदारी संभालेंगे, लेकिन सारंगढ़ की जनता के मानस पटल पर उनके द्वारा किए गए सुधार और विकास कार्य लंबे समय तक अमिट रहेंगे। जनता की यह भावुक विदाई इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रशासनिक शक्ति का सही दिशा में उपयोग हो, तो जनता और प्रशासन के बीच की खाई को भरा जा सकता है।
क्या कहते हैं अधिकारी – जिला कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे जी ने कहा कि नवीन जिले को नया स्वरूप प्रदान करने की दिशा में जिले की तस्वीर बदलने को लेकर हमने जमीनी स्तर पर जाकर हर संभव पहल किया और उस दिशा पर जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किया सारंगढ़ की तमाम जनता हर वर्ग कर स्तर पर सहयोग प्राप्त हुआ था मिला सारंगढ़ की जनता बहुत ही आत्मीय और सहयोगी है। मैं जहां भी रहूं सारंगढ़ मेरे लिए स्मरणीय रहेगा।
डॉ संजय कन्नौजे, कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़




