डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान भव्य बाइक रैली एवं संदेश यात्रा का आयोजन

डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान भव्य बाइक रैली एवं संदेश यात्रा का आयोजन
भटगांव : दिनांक 14 अप्रैल 2026 को डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ के तत्वाधान में जिला स्तरीय भव्य बाइक रैली एवं संदेश यात्रा का आयोजन किया गया।

जहाँ बाइक रैली कोसीर से प्रारंभ होकर सरसींवा होते हुए भटगांव पहुंची। इसके पश्चात भटगांव नगर पंचायत में नगर भ्रमण किया गया तथा बिर्रा मोड़ के पास स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिंदर सिँह आजाद जी रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समानता, शिक्षा तथा संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष आपुर बंजारे जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर जिले भर से आए भीम आर्मी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सैकड़ों की भीड़ उपस्थित रही और सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
















