लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

1 और 2 वर्ष के राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश

राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने ऐसी व्यवस्था हो कि, राजस्व प्रकरणों के लिए पक्षकारों का अनावश्यक भटकना न पड़े

 सीमांकन, भूअर्जन, मुआवजा नामांतरण, बटवारा जैसे प्रकरणों को राजस्व पखवाडा में मौके पर निराकरण के निर्देश

1 और 2 वर्ष के राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश

 न्यायालय दिवस के दिन अनिवार्य रूप से पीठासीन अधिकारियों को कोर्ट लेने के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के के समस्त राजस्व अधिकारियों एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।जिले में चल रहे राजस्व पखवाड़ा में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, द्वितीय प्रति किसान किताब, आय- जाति- निवास प्रमाण पत्र, अभिलेख त्रुटि सुधार, रिकॉर्ड दुरूस्ती तथा वन पट्टा का फौती नामांतरण इत्यादि प्रकरणों को मौके पर निराकरण के निर्देश दिए। अभी तक कुल 2052 आवेदन प्राप्त किया गया है, जिसमें से 1433 आवेदन शिविर में निराकृत किया गया.

 

राजस्व न्यायालय प्रकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि ऐसी व्यवस्था हो जिसमें राजस्व प्रकरणों के लिए पक्षकारों का अनावश्यक भटकना न पड़े। उन्होंने 1 और 2 वर्ष के राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने और न्यायालय दिवस के दिन अनिवार्य रूप से कोर्ट लेने के निर्देश पीठासीन अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर के दिए निर्देश पर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ को अपने विकासखण्ड में 09 अप्रैल को मल्दा “ब”, 11 अप्रैल मड़कड़ी तहसील- बिलाईगढ़, 13 अप्रैल जामपाली तहसील-सरिया में क्लस्टरवार राजस्व शिविर आयोजित किया जाना है, जिसमें अधिक से अधिक किसानों की समस्याओं को त्वरित निराकरण एवं लाभ दिलाए जाने निर्देशित किया गया।

नामांतरण तथा बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों में राजस्व निरीक्षक, पटवारियों से प्रतिवेदन प्राप्त कर शत प्रतिशत निराकरण समय-सीमा में पूर्ण करने, वन अधिकार मान्यता पत्रक धारियों के फौती नामांतरण, स्वामित्व योजना में प्रगति लाने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया गया तथा एसडीएम को सतत् निगरानी तथा अधीनस्थ न्यायालयों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, सभी तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!