लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
बिलाईगढ़ । ओम अलौकिक आश्रम बोरसी में महा औघड़ रौद्र बाबा जी के भक्तों को निशुल्क सामग्री का वितरण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।
- बिलाईगढ़ । ओम अलौकिक आश्रम बोरसी में महा औघड़ रौद्र बाबा जी के भक्तों को निशुल्क सामग्री का वितरण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

-
प्राप्त समाचार के अनुसार ओम अलौकिक आश्रम बोरसी में प्रत्येक रविवार को लगने वाले बाबा जी के दरबार में भक्तों को निशुल्क सामग्री का वितरण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक निशुल्क सामग्री मिल जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है जिनकी चर्चा सभी तरफ व्याप्त है। छाता ,जूता ,चप्पल, कपड़े, साड़ी,सूट,शर्ट, हेयर बेल्ट,आदि सामग्री दी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक आश्रम आए भक्तों को निशुल्क सामग्री जरूरतमंद लोगों को वितरण किया जा रहा है, निशुल्क सामग्री वितरण का लाभ कोई भी जनमानस आश्रम आकर उठा सकता है। ओम अलौकिक आश्रम में निशुल्क सामग्री वितरण की यह बहुत ही अच्छी पहल की गई है जहां जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता अनुसार निशुल्क सामग्रियों का वितरण प्रति सप्ताह किया जा रहा है। निशुल्क सामग्री वितरण को लेकर भक्तों में खास उत्साह का वातावरण भी देखा जा रहा है वही जानकारों की माने तो इसमें भी बहुत बड़ा सेवा भाव का रहस्य है जो कि बाबा जी के आशीर्वाद के रूप में लोगों को मिल रहा है। 





