छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

*रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए राजस्व, पुलिस और खनि अधिकारियो को आदेश जारी*

*रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए राजस्व, पुलिस और खनि अधिकारियो को आदेश जारी*

*मुख्य सचिव के निर्देश पर लगातार जांच करने संयुक्त दल को मिला आदेश*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 फ़रवरी 2026/राज्य सरकार के मुख्य सचिव से हुई विस्तृत चर्चा में जिला सारंगढ़- बिलाईगढ अंतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर मुख्य सचिव द्वारा लगातार जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स, संयुक्त दल को आवश्यक पुलिस बल के साथ कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बीते शुक्रवार को सम्पूर्ण जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अधिकारियों के प्रभार क्षेत्र में अपने कर्तव्यों के साथ – साथ जिले में गौण खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अस्थाई तौर पर आदेश जारी किया है।

सारंगढ़ तहसील में बजरंग पैकरा, सहायक खनि अधिकारी, वर्षा बंसल, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), स्नेहिल साहू, अनुविभागीय अधि.(पु.), प्रकाश पटेल तहसीलदार, कामिल हक थाना प्रभारी सारंगढ़ शामिल है। इसी प्रकार बरमकेला तहसील में पुष्पेन्द्र राज तहसीलदार अजीब कुमार बेगा थाना प्रभारी बरमकेला, भगवती कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सरिया तहसील में कोमल साहू, तहसीलदार, प्रमोद यादव थाना प्रभारी सरिया, कोसीर उप तहसील में शनि पैकरा तहसीलदार, सुनीता नाग थाना प्रभारी कोसीर , बिलाईगढ़ तहसील में प्रफुल्ल रजक, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), विजय ठाकुर, अनुविभागीय अधि.(पु.) बिलाईगढ़, कमलेश सिदार तहसीलदार बिलाईगढ़, राजेश चन्द्रवंशी थाना प्रभारी बिलाईगढ़, भटगांव तहसील में निलिमा अग्रवाल तहसीलदार, शिवकुमार धारी थाना प्रभारी भटगांव, अमृत भार्गव थाना प्रभारी सलिहा, सरसींवा तहसील में आयुष तिवारी, तहसीलदार, बीना यादव थाना प्रभारी सरसींवा, संजय नायक चौकी प्रभारी बेलादुला शामिल है। दीपक पटेल प्रभारी खनि निरीक्षक का कर्तव्य क्षेत्र सम्पूर्ण जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!