कोरबाछत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से कचरे में लगी भीषण आग, कार भी जलकर खाक

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण नीचे रखे कचरे के ढेर में आग लग गई। वहीं पास में खड़ी एक कार भी जलकर राख हो गया। आगजनी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार घटना कटघोरा के मीरा टॉकीज वार्ड नंबर 7, अंबिकापुर रोड की है। देर रात करीब 1 बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ और नीचे जमा कचरे में आग पकड़ ली। देखते ही देखते कचरे का ढेर और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रांसफार्मर के पास दुकान के बाहर खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आ गई। कार पूरी तरह जल गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की और दमकल को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के पास आधा दर्जन से अधिक दुकानें थीं। यदि आग और फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो कई दुकानों में भीषण आग लग सकती थी।

हादसे के 12 घंटे बाद भी बिजली गुल

घटना के बाद इलाके में बिजली बंद है। हादसे के 12 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है, जिससे लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के नीचे लंबे समय से कचरे का ढेर जमा था। इसे हटाने के लिए नगर पालिका को पत्र भी दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर सुधार का कार्य जारी है। अधिकारियों ने जल्द बिजली बहाल करने का भरोसा दिया है। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!