आभा कार्ड से रखा जाएगा प्रत्येक व्यक्ति के बीमारी और इलाज का रिकार्ड*

*आभा कार्ड से रखा जाएगा प्रत्येक व्यक्ति के बीमारी और इलाज का रिकार्ड*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 फ़रवरी 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि, आभा कार्ड आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा है, जो देशवासियों को डिजिटल हेल्थ आईडी प्रदान करता है। यह 15 अंकों का अद्वितीय नंबर है, जो स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रखता है तथा विभिन्न अस्पतालों व डॉक्टरों के बीच साझा करने योग्य बनाता है। कार्ड बनाने हेतु आधार या मोबाइल नंबर से ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। यह डिजिटल सुरक्षित, निःशुल्क, गोपनीय और पेपरलेस है। आभा कार्ड से एकीकृत स्वास्थ्य डेटा, टेस्ट रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन, वैक्सीनेशन,इतिहास, एक जगह संग्रहित से तत्काल लाभ होगा। 

कहीं भी डॉक्टर को क्यूआर कोड स्कैन कर पूरा मेडिकल हिस्ट्री मिल जाता है।
बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सदस्य सुशीला साहू, अभिलाषा नायक एवं अन्य सदस्यों का आभा कार्ड पंजीकृत कर वितरित किया गया। बैठक में आभा कार्ड के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु विस्तृत चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि ग्राम स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को आभा कार्ड से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी रामलाल सिदार, अवधेश पाणिग्राही, डीपीएम एन एल इजारदार, डीपीसी रोशन सचदेव, प्रभारी बीपीएम एवं विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।








