छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा

लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 तोला 2 ग्राम सोने के जेवर लगभग 5,59,000 रुपये, 800 ग्राम चांदी के जेवर 1,79,500 जप्त

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पवनी में 11 फरवरी की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। टेंट में काम करने वाला कर्मचारी ही शातिर चोर निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

प्रार्थी रामलाल साहू (58 वर्ष) ने 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे परिवार सहित कार खरीदने कसडोल गए थे। रात करीब 10 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 3000 रुपये नगद तथा आधार कार्ड गायब थे।

रिपोर्ट पर थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने शादी समारोह में आए टेंट, कैटरिंग और कैमरा कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कौशिक प्रधान नामक युवक संदिग्ध व्यवहार करते मिला।

डॉग स्क्वॉड की मदद से संदेह पुख्ता हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की पहचान कौशिक प्रधान (19 वर्ष), निवासी अमलीडीह थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 तोला 2 ग्राम सोने के जेवर (कीमत लगभग 5,59,000 रुपये), 800 ग्राम चांदी के जेवर (कीमत लगभग 1,79,500 रुपये), 3000 रुपये नगद तथा घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 30,000 रुपये) जब्त की। कुल बरामदगी लगभग 7,71,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!