
*बजट में प्रावधानित राशि से 15 फ़रवरी के बाद क्रय पर प्रतिबंध*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 फ़रवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग से जारी निर्देश के पालन में जिला कोषालय अधिकारी ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी को पत्र जारी किया है, जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित राशि से 15 फ़रवरी के बाद क्रय पर प्रतिबंध लगाया है और जिला कोषालय में 15 फ़रवरी के बाद भुगतान के लिए प्रस्तुत बिल में क्रय आदेश संलग्न करना होगा।











