छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

व्यवहार न्यायालय मे अभिभाषक संघ भटगांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

व्यवहार न्यायालय मे अभिभाषक संघ भटगांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

अतिथि के रूप शामिल हुए पुनीतराम गुरुपंच न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी एवं अधिवक्ता व स्टेट बार सदस्य हाई कोर्ट बिलासपुर

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता फिरीत लाल खटकर ने अध्यक्ष पद का लिया शपथ

भटगांव : व्यवहार न्यायालय मे अभिभाषक संघ भटगांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह 12 फ़रवरी को सम्पन्न हुआ.

आतिशबाजी करते हुए पुष्पवर्षा के साथ आंगतुक अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर भारत माता,डॉ. भीम राव अम्बेडकर एवं अमर शहीदों की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई. कार्यक्रम मे अतिथियों के स्वागत मे भटगांव के लोटस पब्लिक स्कूल व विवेकानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए नृत्य की भव्य प्रस्तुति की जहाँ अतिथियों ने बच्चों के नृत्य की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक नगद पुरुस्कार प्रदान किये.

तत्पश्चात सभी अतिथियों के उपस्थिति मे शपथ ग्रहण हुआ और सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जहाँ पुनीतराम गुरुपंच न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी भटगांव, शैलेन्द्र कुमार दुबे अधिवक्ता हाईकोर्ट स्टेट बार सदस्य, फैजल रिजवी खान हाईकोर्ट बिलासपुर, स्टेट बार सदस्य,भास्कर प्रसाद साहू स्टेट बार सदस्य , चंद्रप्रकाश जांगड़े स्टेट बार सदस्य, अनिल कुमार चौहान स्टेट बार सदस्य,रवि सिंह राजपूत स्टेट बार सदस्य ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष फिरितलाल खटकर, उपाध्यक्ष साहेब लाल चौहान, सचिव विजय देवांगन, सह सचिव जय टंडन, कोषाध्यक्ष अरुणा यादव, सरंक्षक पुष्पा गुप्ता,सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव: डगेश्वर खटकर, ग्रंथपाल: विजय शंकर साहू को शपथ दिलाये.

वहीँ नव निर्वाचित अभिभाषक संघ के अध्यक्ष फिरीत लाल खटकर ने सभी सदस्यों को आभार प्रगट करते हुए कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित करने हेतु सभी सदस्यों का सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ और इस पद का जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगा और संविधान के नियमों को पालन करते हुए अध्यक्ष पद के कार्यकाल तक सेवा करते रहूँगा.

वहीँ इस शपथ समारोह कार्यक्रम मे भटगांव व सरसींवा के कार्यकारिणी सदस्य: जितेन्द्र कुमार निराला,राजकुमार जांगडे, पंकज चंद्रा सहित अधिवक्ताओं मे हिमकर दुबे,विजय कुमार देवांगन,विजय शंकर साहू, विक्रम आदित्य,रूपेंद्र केशरवानी,गेंदराम निराला, जितेंद्र कुमार निराला, रोहित, सम्मेलाल रत्नाकर, राजकुमार जांगड़े,पुष्पा गुप्ता,सुमन तेंदुलाने, अरुणा यादव, सुनीता प्रधान,नरसिंह साहू, प्रभु साहू आर के पांडे,भूषण श्रीवास, बनवारी लाल यादव, रोशन सिदार,प्रवेश दुबे,कृष्ण कुमार नामदेव, लोकेश कुमार, भागीरथी यादव सहित बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़ के अधिवक्तागण उपस्थित रहें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!