लोकप्रियसामाजिकस्वास्थ्य

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के विद्यार्थियों द्वारा कर्मकांड, ढपली वादक, योगा का 5 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण सम्पन्न, भटगांव व धोबनी के विभिन्न विद्यालयों मे बाल संस्कार शाला,किशोर संस्कार शाला एवं योगशाला के अंतर्गत दिये एक दिवसीय निः शुल्क प्रशिक्षण

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के विद्यार्थियों द्वारा कर्मकांड, ढपली वादक, योगा का 5 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण सम्पन्न,

भटगांव व धोबनी के विभिन्न विद्यालयों मे बाल संस्कार शाला,किशोर संस्कार शाला एवं योगशाला के अंतर्गत दिये एक दिवसीय निः शुल्क प्रशिक्षण,

के.पी. पटेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 05 जनवरी 2022

बलौदाबाजार : देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से इंटरशिप मे आये छात्र वीरेन्द्र साहू, छात्रा शुभ्रा निषाद एवं मुस्कान सिंह राजपूत द्वारा जिला समन्वयक श्री कौशल प्रसाद साहू व ब्लॉक समन्वयक के. पी. पटेल के नेतृत्व मे भटगांव, सरसींवा, धारासीव, जमगहन, धोबनी इत्यादि स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम किये व प्रशिक्षण दिये.

 

जहाँ भटगांव एवं धोबनी मे 5-5 दिवसीय ढपली, कर्मकांड एवं योग प्राणायाम का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रदान किया गया. भटगांव एवं धोबनी मे 27 दिसंबर 2021 से 05 जनवरी 2022 तक 5-5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जहाँ महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रशिक्षण मे हिस्सा लिए . भटगांव मे प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक योग प्राणायाम, 10 बजे से 11.30 बजे तक कर्मकांड एवं ढपली तथा 3 बजे से 4.30 बजे तक बाल संस्कार शाला का प्रशिक्षण दिया गया. धोबनी मे प्रातः 7 से 8 बजे योग क्लासेस एवं सायं 4 बजे से 6 बजे तक ढपली,कर्मकांड, दीप यज्ञ विधि व संस्कार शाला के प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

भटगांव, धारासीव, धोबनी एवं सरसींवा मे ब्लॉक समन्वयक के नेतृत्व मे गोष्ठी, यज्ञ, दीप यज्ञ, जन्मदिवस इत्यादि कार्यक्रम आयोजन के साथ गुरुदेव के उद्देश्य का सविस्तार चर्चा परिचर्चा करते हुए प्रज्ञा मण्डल, युवा मण्डल एवं महिला मण्डल का पूनरगठन किया गया।

वहीं भटगांव मे लोटस पब्लिक स्कूल, शा. कन्या हाई स्कूल, जमगहन शा. हाई स्कूल, धोबनी मे शा. उ. माँ. वि., मिडिल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, सोहागपुर शिशु मंदिर इत्यादि स्कूलो मे 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को योग प्राणायाम, बाल संस्कार शाला, युवा संस्कार शाला के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया और कैरियर निर्माण सम्बंधित जानकारी भी प्रदान किया गया.

कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से इंटरशिप मे आये छात्र वीरेन्द्र साहू, छात्रा शुभ्रा निषाद एवं मुस्कान सिंह राजपूत, जिला समन्वयक श्री कौशल प्रसाद साहू व ब्लॉक समन्वयक के. पी. पटेल, , ब्लॉक युवा समन्वयक श्री देव नारायण साहू, ब्लॉक युवा सहसमन्वयक भिमेश्वर आदित्य, भटगांव इकाई प्रमुख लक्ष्मी नारायण साहू, महिला ब्लॉक प्रमुख प्रमोदिनी पटेल, सह प्रमुख मृदुला सिंह भटगांव, सरसींवा, धारासीव, धोबनी के नवगठित प्रज्ञा मण्डल, युवा मण्डल व महिला मण्डल के सदस्यों एवं वरिष्ठ परिजनों का विशेष सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!