छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

युवा संगम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर: अमन अक्षर की कविताओं और सुनील कुलकर्णी के पाथेय से उत्साहित हुए युवा

युवा संगम में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर: अमन अक्षर की कविताओं और सुनील कुलकर्णी के पाथेय से उत्साहित हुए युवा

आनंद सभा: दोपहर के सत्र में कवि सम्मेलन और ‘आनंद सभा’ का हुआ आयोजन

मुख्य वक्ता का उद्बोधन: राष्ट्र कार्य में युवाओं की भूमिका

राजकीय गीत से शुभारंभ और वंदे मातरम से समापन

खेल और उत्साह: युवा संगम निमित्त कुछ दिन पूर्व कबड्डी

भटगांव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा बिलाईगढ़ खंड के ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन 18 जनवरी 2026 को श्री प्रे.भु.प्र. सिंह विद्यालय, भटगांव में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने सहभागिता की, जहाँ उन्हें राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य वक्ता का उद्बोधन: राष्ट्र कार्य में युवाओं की भूमिका

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख श्री सुनील कुलकर्णी रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में युवाओं को देश की असली शक्ति बताया। कुलकर्णी जी ने कहा कि “युवाओं को केवल करियर तक सीमित न रहकर राष्ट्र के व्यापक लक्ष्यों के लिए कार्य करना चाहिए। अनुशासन और सेवा भाव ही वह नींव है, जिस पर एक समर्थ भारत का निर्माण होगा।”

सांस्कृतिक आकर्षण: अमन अक्षर का काव्य पाठ

युवा संगम में विशेष अतिथि के रूप में इंदौर से पधारे सुप्रसिद्ध अखिल भारतीय कवि अमन अक्षर उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली और सुरीले काव्य पाठ से युवाओं में जोश भर दिया। उनकी रचनाओं ने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का संदेश दिया।

राजकीय गीत से शुभारंभ और वंदे मातरम से समापन

कार्यक्रम का समापन सत्र अत्यंत गरिमामय रहा। सत्र का शुभ आरंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण प्रदेश की माटी की खुशबू और गौरव से भर गया। दिनभर चले विभिन्न सत्रों, जिज्ञासा समाधान और बौद्धिक चर्चाओं के पश्चात, कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गान के साथ हुआ।

दिनभर चला कार्यक्रमों का सिलसिला सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस संगम में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए:

शारीरिक एवं बौद्धिक सत्र: सुबह शाखा और चर्चा सत्रों के माध्यम से वैचारिक स्पष्टता दी गई।

खेल और उत्साह: युवा संगम निमित्त कुछ दिन पूर्व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 26 दिसंबर को किया गया था, जिसके विजेताओं को कार्यक्रम अधिकारी श्री विक्रम कुर्रे, जिला संघचालक डॉ. फिरत राम निराला एवं अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र शील्ड और जीते हुए राशि देकर सम्मानित किया गया।

आनंद सभा: दोपहर के सत्र में कवि सम्मेलन और ‘आनंद सभा’ का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर जिला-सारंगढ़ और विभाग-रायगढ़ के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!