छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

नगर निगम की बड़ी स्ट्राइक: 71 लाख का टैक्स डकारने वाले 7 व्यवसायिक परिसर सील

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने नए साल की शुरुआत के साथ ही बड़े टैक्स चोरों और बकायादारों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया। इन संस्थानों पर नगर निगम का कुल 71 लाख 1 हजार 56 रुपये का टैक्स बकाया है।

पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन पर 46 लाख का बकाया

इस कार्रवाई में सबसे बड़ी गाज रायपुरा स्थित पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन पर गिरी। वार्ड क्रमांक 70 (संत रविदास वार्ड) के अंतर्गत आने वाले इस मैरिज गार्डन के संचालक सत्येंद्र बिसेन और इंद्रजीत बिसेन द्वारा पिछले कई वर्षों से 45 लाख 99 हजार 952 रुपये का टैक्स जमा नहीं किया गया था। डिमांड बिल और अंतिम नोटिस के बाद भी राशि जमा न होने पर निगम की टीम ने तत्काल प्रभाव से गार्डन को सील कर दिया।

इन बड़े बकायादारों पर भी लटका ताला

राहुल धारीवाल: 18 लाख 17 हजार 223 रुपये।

देवीलाल शर्मा: 10 लाख 10 हजार 705 रुपये।

प्रितम सिंह: 5 लाख 23 हजार 112 रुपये।

हरवंश सिंह व अन्य: 4 लाख 46 हजार 911 रुपये।

अशोक कुमार, विजय कुमार व अन्य: 2 लाख 23 हजार 160 रुपये।

आदिल खान: 1 लाख 39 हजार 493 रुपये।

आयुक्त के निर्देश पर ‘एक्शन मोड‘ में टीम

निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। जोन 8 की कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। टीम में राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा और सहायक निरीक्षक खगेंद्र सोनी, राम कुमार, चंदन रगड़े शामिल थे।

अंतिम चेतावनी के बाद की गई कुर्की

जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने स्पष्ट किया कि इन बकायादारों को बार-बार डिमांड नोटिस और अंतिम चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने सरकारी खजाने में राशि जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरी बकाया राशि जमा नहीं की जाती, तब तक ये परिसर सीलबंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!