नक्सली कमांडर हिडमा के ढेर होने के बाद बस्तर दौरे पर आएंगे अमित शाह
अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर आएंगे। इस दौरान वे “बस्तर ओलंपिक” से जुड़े एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

नक्सली कमांडर हिडमा के ढेर होने के बाद बस्तर दौरे पर आएंगे अमित शाह
अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर आएंगे। इस दौरान वे “बस्तर ओलंपिक” से जुड़े एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
बस्तर ! प्रज्ञा 24 न्यूज़ : बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के मारे जाने के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। यह दौरा सुरक्षा और रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह 13 दिसंबर को बस्तर आएंगे। इस दौरान वे “बस्तर ओलंपिक” से जुड़े एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही बस्तर की संस्कृति और युवाओं को आगे बढ़ाने से जुड़े आयोजनों को भी संबोधित कर सकते हैं।

अपने दौरे के दौरान गृहमंत्री सुरक्षा एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में हाल के नक्सल ऑपरेशन, इलाके की सुरक्षा स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। अमित शाह उन जवानों से भी मिल सकते हैं, जो हाल के सफल ऑपरेशन का हिस्सा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हिडमा उर्फ संतोष को लंबे समय से सबसे खतरनाक नक्सली कमांडर माना जाता था। उस पर कई राज्यों में करोड़ों रुपये का इनाम घोषित था। उसके खात्मे को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस दौरे से बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।








