छत्तीसगढ़बिलासपुरमुख्य खबर

आज 6.20 घंटे बिताएंगे सीएम साय राउत-नाच महोत्सव में करेंगे शिरकत

329 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

आज 6.20 घंटे बिताएंगे सीएम साय राउत-नाच महोत्सव में करेंगे शिरकत

329 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

बिलासपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। यहां वे 6 घंटे 20 मिनट रहेंगे। इस दौरान कोनी में नए संभागीय कमिश्नर कार्यालय, पुराना बस स्टैंड में स्मार्ट सिटी के ड्यूल पाइपिंग प्रोजेक्ट समेत 329 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। फिर रात में राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे।

सीएम हाउस सेस जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार उनका आगमन दोपहर 2.20 बजे कोनी स्थित पं. सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड में होगा। 2.25 से 2.35 बजे तक वे नए संभागायुक्त कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 2.45 से शाम 4.30 बजे तक पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और समाज प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

शाम 4.35 से 4.45 बजे वे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद 4.50 से 5.05 बजे तक पुराना बस स्टैंड के पास वंदे मातरम उद्यान का लोकार्पण करेंगे और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करेंगे।

सीएम 5.20 से 5.50 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 7.45 से 8.15 बजे तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित रावत नाच महोत्सव में भाग लेंगे। रात 8.40 बजे वे इरा रामा वर्ल्ड, तिफरा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

शहर के साथ ही जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात

जिले में सीएम साय कुल 47 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रुपए से अधिक लागत के 42 कार्यों का शिलान्यास और 19 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत वाले 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

शहर में यातायात व्यवस्था बनाने रूट डायवर्ट

एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद सीएम विष्णु देव साय शहर में 6 अलग-अलग एवेन्यू में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम के दौरान उस मार्ग में विभिन्न जगहों पर डायवर्सन कर राहगीरों के लिए सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुचारु आवागमन के लिए सहज मार्ग सुनिश्चित की गई है। इन जगहों पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर राहगीर एवं यात्रीगण अपने गंतव्य तक सुगमता पूर्वक पहुंच सकते हैं।

बिरसामुण्डा के 150 वीं जयंती पर होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

बिरसामुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिला स्तर पर उत्तर छत्तीसगढ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने वाले नर्तक दलों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 15 हजार रूपए एवं जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुसंशित नर्तक दल को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

प्रथम विजेता नर्तक दल को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर ग्राम स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम, संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगी, आदिवासी नृत्य करमा, सुआ, रंगोली, नृत्य नाटिका आदिवासी ग्रामों एवं आदिवासी छात्रावास/आश्रमों में आयोजित किये जा रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!