क्राइमगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़मुख्य खबर

दीपावली की रात पति ने घर की लक्ष्मी का किया मर्डर

गौरेला पेंड्रा मरवाही की ये घटना है. दीपावली के दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ फिर पति ने इस घटना को अंजाम दिया.

दीपावली की रात पति ने घर की लक्ष्मी का किया मर्डर

गौरेला पेंड्रा मरवाही की ये घटना है. दीपावली के दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ फिर पति ने इस घटना को अंजाम दिया.

गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला थाना क्षेत्र के दूरस्थ बैगा गांव आमाडोब (पटपटीपारा) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या: जानकारी के मुताबिक, भैयालाल बैगा का अपनी पत्नी रामकली बैगा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए भैयालाल ने टांगी उठाकर पत्नी के चेहरे, हाथ, सीने और गले पर वार कर दिया. कुल्हाड़ी से गंभीर चोटों के बाद रामकली बैगा मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

आरोपी पति पर हत्या के केस दर्ज: घटना के बारे में पता चलते ही मृतका की बहन मीरा बाई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना गौरेला थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमॉर्टम करवाया. शव परिजनों को सौंप दिया. मृतका की बहन ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कराया.

जीपीएम पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार: जिसके बाद गौरेला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी पति भैयालाल बैगा को गिरफ्तार किया. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में घटना की वजह पति-पत्नी के आपसी विवाद को बताया जा रहा है, जो इतना बढ़ा कि उसकी कीमत पत्नी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!