छत्तीसगढ़मुख्य खबरसरगुजा

25 हाथियों का झुंड पहुंचा शहर, पहली बार बांकी डैम से नीचे आए हाथी

हाथियों के शहर के नजदीक पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हाथियों को देखने के लिए उमड़ पड़ी.

25 हाथियों का झुंड पहुंचा शहर, पहली बार बांकी डैम से नीचे आए हाथी

हाथियों के शहर के नजदीक पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हाथियों को देखने के लिए उमड़ पड़ी.

सरगुजा: सोमवार देर शाम 25 हाथियों का दल शहर की सीमा पर पहुंच गया. हाथी शहर की सीमा से लगे गांव खैरबार में थे जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. हाथियों के मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइस देने के साथ ही हाथियों को ट्रैक करने का काम शुरू किया. देर रात तक हाथियों का दल बधियाचुआ जंगल में डटा हुआ है.

25 हाथियों का दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है. हाथी जंगल से निकलकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है. हाथियों की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है. रविवार को हाथियों का दल करदोनी के जंगल में था लेकिन सोमवार की शाम अचानक ही हाथी करदोनी से रामनगर, मलगंवा होते हुए खैरबार पहुंच गए. हाथी पहले भी बांकी डैम के तरफ आते थे लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि हाथी बांकी डैम से नीचे बस्ती में पहुंचे हो.

उमड़ी भीड़, लगानी पड़ी पुलिस फोर्स: हाथियों के शहर के नजदीक पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हाथियों को देखने के लिए उमड़ पड़ी. लोग ओपीएस स्कूल के पास इकट्ठे हो गए. इस बात की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी राजेश अग्रवाल ने तत्काल पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना किया. पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को समझाइस देकर पीछे हटाया और हाथियों से छेड़खानी नहीं करने की समझाइस दी. वहीं खैरबार के बाद हाथी बधियाचुआ पहाड़ पर चले गए लेकिन शहर के इतने नजदीक हाथी के आने से हड़कंप मचा रहा. फिलहाल वन विभाग हाथियों की निगरानी व उनके मूवमेंट ट्रैक कर रहा है.

लौट गए है हाथी: इस मामले में डीएफओ सरगुजा अभिषेक जोगावत ने बताया “हाथी खैरबार तक आए थे लेकिन अब वे वापस लौट गए है, हाथी बधियाचुआ में है और विभाग उनकी निगरानी कर रहा है, ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है कि वो अफरा तफरी ना मचाएं.”

तैनात किया है बल: एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया “हाथियों के शहर के नजदीक मिलने की जानकारी आई थी. हमने तत्काल डीएफओ को सूचित करने के साथ ही पुलिस बल को तैनात किया. स्थिति नियंत्रण में है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!