छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पाप्रज्ञा 24 न्यूजशिवरीनारायण

CG NEWS: शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग — आशा एजेंसी समेत कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

CG NEWS: शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग — आशा एजेंसी समेत कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

जांजगीर चांम्पा : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात शहर के व्यस्ततम बॉम्बे मार्केट इलाके में भीषण आग लग गई। यह हादसा लगभग रात 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुआ, जब अधिकांश दुकानदार घरों को लौट चुके थे। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इसके फैलाव ने पूरे बाजार को दहशत में डाल दिया।

इस भीषण अग्निकांड में कम से कम तीन बड़ी दुकानें – चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स, कलकत्ता होजरी (बॉम्बे साड़ी सेल) और बॉम्बे सू हाउस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा लालू पान ठेला और साइकिल ठेला भी आग की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर, और क्षेत्र के बड़े औद्योगिक इकाइयों – न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

गनीमत रही कि आग समय रहते काबू में लाई गई, जिससे और बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!