छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ के रायगढ़ रोड स्थित ई कार्ट कोरियर कंपनी में चोरों ने किया हाँथ साफ लगभग 2 लाख रुपए से अधिक की हुई चोरी….

सारंगढ़ के रायगढ़ रोड स्थित ई कार्ट कोरियर कंपनी में चोरों ने किया हाँथ साफ लगभग 2 लाख रुपए से अधिक की हुई चोरी….

सारंगढ़  : इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के रायगढ़ रोड स्थित एक प्राईंवेट कोरियर कंपनी में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया और लगभग ₹225000 से अधिक की नगद राशि चोरी करके ले गए बताया जा रहा है कि उक्त राशि लॉकर के अंदर थी किंतु चोर लॉकर को ही उखाड़ कर ले गए वहीं बहुत से ग्राहकों का सामान जो की वितरण होने के लिए उक्त गोदाम में रखा था उन सभी को भी चोरी कर लिया गया

फ्लिपकार्ट की ईकार्ट कंपनी का काम सारंगढ़ अंचल में कंपनी से आए हुए सामानों की आपूर्ति करना है जिसे लेकर के प्रतिदिन की भांति आज भी बरमकेला से गाड़ी सामान भरकर यहां पहुंची और आने के बाद उसके ड्राइवर ने देखा कि यहां पर शटर का ताला खुला हुआ है तो उसने फोन करके कर्मचारियों को जानकारी प्रदान की जिसके बाद कर्मचारी हरकत में आए और आखरी में यह देखकर दंग रह गए कि लॉकर को भी पूरी तरह से उखाड़ लिया गया था जिसके बाद कर्मचारियों ने थाने में सूचना प्रदान की इस मामले में प्राथमिक सूचना दी गई है किंतु अभी तक किसी प्रकार से किसी अज्ञात के ऊपर या नामजद मामला दर्ज नहीं हुआ है।

इस घटना के बाद प्राइवेट कोरियर कंपनी वालों ने जहां थाने में सूचना दी तो वहीं इससे मामले में फिर भी दर्ज किया जाना है।गौर करने योग्य बात है कि उक्त कोरियर कंपनी का ऑफिस सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के भीतर आता है और यहां पर प्रतिदिन कंपनी के दर्जनों लड़के कार्य करते हैं और प्रतिदिन फ्लिपकार्ट कंपनी के सामानों की आपूर्ति इन लड़कों के द्वारा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!