अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़मुख्य खबर

CG क्राइम NEWS : अंबिकापुर में दिनदहाड़े युवती की हत्या….से हड़कंप, पेट्रोल पम्प कर्मी युवती पर प्रेमी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में लड़की ने तोड़ा दम

CG क्राइम NEWS: अंबिकापुर में दिनदहाड़े युवती की हत्या….से हड़कंप, पेट्रोल पम्प कर्मी युवती पर प्रेमी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में लड़की ने तोड़ा दम

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प पर युवती की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पम्प में काम करने वाली लड़की पर एक युवक ने अचानक चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद जहां पेट्रोल पम्प कर्मी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहा आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक रिंगरोड चोपड़ापारा में संचालित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में भारती टोप्पो काम करती थी। रोज की तरह आज सुबह भी भारती ड्यूटी पर थी। सुबह करीब 11ः40 बजे बलरामपुर निवासी जोगेंद्र पैकरा नामक युवक बिना नंबर की बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप में उसने गाड़ी रोककर चाकू एवं एयर पिस्टल निकाल लिया। जोगेंद्र पैकरा को देखकर भारती टोप्पो ने उसे नजर अंदाज करने की कोशिश की। इसके बाद वह भारती के पास पहुंचा और उसने गाड़ी से चाकू निकालकर उसे मारने की फिराक में था।

तभी भारती टोप्पो बचने के लिए सड़क की ओर भागी। इस दौरान जोगेंद्र पैकरा ने लड़की को दौड़ाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इ घटना में भारती टोप्पो बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारी युवक को पकड़ने के लिए दौड़े तो युवक ने चाकू वहीं फेंक दी और वह बगल की गली में घुस गया। जिसे स्थानीय लोेग और पेट्रोल पंप कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर इस घटना में गंभीर रूप से घायल भारती टोप्पो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका भारती टोप्पो बलरामपुर जिले के मगाजी थाना चांदो की निवासी थी। वहीं आरोपी जोगेंद्र पैकरा भुलसीकला, कुसमी का निवासी है। दोनों के बीच पहले प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवती ने जोगेंद्र से ब्रेकअप कर लिया था। इससे जोगेंद्र पैकरा नाराज था। जिसके बाद वह उसे मारने की नीयत से चाकू एवं एयर पिस्टल लेकर अंबिकापुर पहुंचा था। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!