छत्तीसगढ़मुख्य खबरशिक्षासारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 12 और 13 सितम्बर को रायपुर में होगा काउंसलिंग

प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 12 और 13 सितम्बर को रायपुर में होगा काउंसलिंग

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https:/eklavya.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है। प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी 12 और 13 सितम्बर 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग वीआईपी सिटी कालोनी के सामने रायपुर में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते है। काउंसलिंग में सबसे पहले प्रयास आवासीय विद्यालय बलरामपुर के रिक्त सीटों के बाद राजनांदगांव और बिलासपुर जिले के रिक्त सीट भरे जाएंगे।

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, विद्यार्थियों को काउंसलिंग के समय अपना प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक होगा। साथ ही सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8 वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र एवं 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो लाना आवश्यक है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!