खैरागढ़छत्तीसगढ़सामाजिक

CG News : कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियां! सड़कों पर मवेशियों का कब्ज़ा, पालिका दफ्तर के सामने छोड़ी गईं सैकड़ों गायें

CG News : कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियां! सड़कों पर मवेशियों का कब्ज़ा, पालिका दफ्तर के सामने छोड़ी गईं सैकड़ों गायें

खैरागढ़ : जिले में आवारा मवेशियों की समस्या विकराल हो गई है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मवेशियों को खुला छोड़ने वालों पर एफआईआर दर्ज हो, लेकिन अब तक न पुलिस ने कार्रवाई की न ही नगर पालिका ने कोई ठोस कदम उठाया। नतीजतन विश्रामगृह, न्यायालय परिसर, किल्लापारा और धरमपुरा जैसे इलाकों में सड़कों पर दिन-रात मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।

आज सुबह वार्ड-12 अमलीपारा के रहवासी सैकड़ों गायों को हांककर पालिका दफ्तर के सामने छोड़ आए। रहवासी रामाधार ने कहा कि आस पास के ग्रामीण रात के अंधेरे में इन्हें शहर में छोड़ जाते हैं और उसके बाद ये आवारा मवेशी भोजन की तलाश में हमारे खेतों में घुस जाते है और खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर देते हैं।

वहीं विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गाय के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई, लेकिन आज जिले की हर सड़क पर गायों का डेरा है। जनता पूछ रही है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार क्यों कर रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!