छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

CG Breaking : छत्तीसगढ़ ल छांव करें बर, मैं छानी बन जातेंव, छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रचनाकार केदार सिंह परिहार का निधन

रायपुर। CG Breaking : “छत्तीसगढ़ ल छांव करे बर मैं छानी बन जातेंव” जैसी कालजयी पंक्ति के रचनाकार, साहित्य जगत के सम्मानित हस्ताक्षर केदार सिंह परिहार (Renowned author Kedar Singh Parihar passed away) अब हमारे बीच नहीं रहे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज सुबह इस नश्वर संसार को त्यागकर स्वर्गलोक की यात्रा पर प्रस्थान कर गए।

छत्तीसगढ़ी साहित्य और लोकसंस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले परिहार जी ने अपनी रचनाओं से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनकी लेखनी ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ की माटी, बोली और संस्कृति को अमर किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी गहराई से छुआ।

वे छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में गिने जाते थे। उनके परिवार में पुत्र हरि सिंह, अधिवक्ता विनिया सिंह एवं युथ फ़ॉर नेशन के संस्थापक व अधिवक्ता प्रतिज्ञा सिंह शामिल हैं।

उनके निधन से साहित्य और समाज दोनों को गहरा आघात पहुँचा है। श्रद्धांजलि सभाओं में लोगों ने भावुक होकर कहा कि परिहार जी की रचनाएँ हमेशा नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!