बलौदाबाजार : चाइल्ड लाइन की जानकारी देने स्कूल में लगा ओपन हाउस

बलौदाबाजार : चाइल्ड लाइन की जानकारी देने स्कूल में लगा ओपन हाउस
बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर 2021,चाइल्ड लाइन बलौदा बाजार टीम द्वारा ग्राम लवन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओपन हाऊस का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें चाइल्ड लाइन के कार्यों की जानकारी दी गई । यहाँ स्कूल के अध्यापको व बच्चों को कोरोना कोविड के बारे में बताया गया।
चाइल्ड लाइन टीम के जिला समन्वयक रेखा शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की एक परियोजना चाइल्ड लाइन 1098 गृहणी स्वंय सेवी संस्था द्वारा संचालित है जो विगत 2 वर्षों से कार्य कर रहे हैं । यहाँ परेशानियों में फंसे बच्चों के लिए स्वयंसेवक बनने का कार्य किया जाता है । जैसे कोई बच्चा बीमार और अकेला हो, किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चा गुम हो गया हो, किसी बच्चे के साथ शोषण हो रहा हो, किसी बच्चे के साथ मारपीट कर रहा हो, किसी बच्चे का बाल विवाह हो रहा हो, कोई बच्चा बेघर व बेसहारा हो, कोई बच्चा नशे में लिप्त हो, ऐसे बच्चे जिन्हें देखभाल व सुरक्षा की जरूरत हो । ऐसे किसी भी बच्चे की मदद के लिए तुरंत 1098 पर कॉल करें । यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने के लिए पोक्सो अधिनियम बनाया गया है । इस अधिनियम ( कानून ) को महिला और बाल विकास मंत्रालय ने साल 2012 पोक्सो एक्ट 2012 के नाम से बनाया था । इस कानून के जरिए नाबालिग बच्चों के प्रति यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और पोर्नाेग्राफी जैसे यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में कार्रवाई की जाती है । इस कानून के अंतर्गत अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग सजा निर्धारित की गई है । बच्चों के साथ खेल कार्यक्रम व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिसमें क्रमशः शिवा वर्मा, नवीन बंजारे, प्रेमचंद विजेता रहें। सम्पूर्ण जानकारी संस्था प्रमुख रूपा श्रीवास्तव जी के द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में प्राचार्य हरिशंकर जोशी, शिक्षक पारस नाथ वर्मा, पहलवान सिंह, प्रीति शुक्ला व चाइल्ड लाइन काउंसलर गीता वर्मा, टीम मेंबर सोमेंद्र साहु, सुरेंद्र वर्मा, मीरा साहु, उषा साहु, गिलिश चतुर्वेदी, जितेंद्र भारती उपस्थित थे।




