मुख्य खबररायगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
भोजन और आवास सुविधा के साथ कप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग का निशुल्क कोर्स

भोजन और आवास सुविधा के साथ कप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग का निशुल्क कोर्स
सारंगढ़ बिलाईगढ़, : रायगढ़ एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण युवक युवती के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अतरमुड़ा रायगढ़ में सहायक बुक कीपर (कप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग) कोर्स का 38 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण 18 अगस्त से आयोजित की जा रही हैं।

महिलाएं सभी दस्तावेज वाट्सअप 7974942078 में भेज कर पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान रहना,खाना एवं सीखना पूर्णतः निःशुल्क हैं।











