
सरायपाली : भाजपा मंडल बलौदा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बलौदा द्वारा आज भव्य तिरंगा यात्रा एवं विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कोने-कोने से कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भारी संख्या में शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली में तिरंगे लहराते हुए कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा मंडल बलौदा मुख्यालय से हुआ, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं ग्रामों से होते हुए तोसगांव में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा।

शामिल रहे—
महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष छतर सिंह नायक, संजय शर्मा (जिला महामंत्री), विपिन उववेजा(जिला उपाध्यक्ष), धनेश नायक(जिला कोषाध्यक्ष), जिला पंचायत सभापति कुमारी भास्कर, जिला पंचायत सभापति लोकनाथ बारी, जनपद सभापति बेलमती रेशम पटेल, जिला मंत्री मंत्री प्रधान, मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी, मंडल महामंत्री राजकुमार पटेल, राजकुमार भोई(जंगलबेढा सोसायटी अध्यक्ष) गिरीश साहू, उपेंद्र साहू,सुभाष प्रधान,(उपाध्यक्ष) विजय प्रधान, सरोज सेठ, प्रदीप साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष) अमृत साहू,नरेश तिवारी, धनेश्वर भास्कर(भाजपा नेता), झनकराम मिरी (मिडिया प्रभारी), उद्धव नंद, दीनता कुमार, पदमिनी विशाल (जनपद सदस्य), वेदव्यास साव, महेंद्र साव, रंजीत यादव, शंकर मेहेर, घनश्याम भोई, केशव साहू, योगेश प्रधान, प्रकाश भोई, भीखम खूंटे, आकाश प्रधान, रोशन भास्कर, वर्षा साहू, वंदना पटेल,सुरेश नाग,अजय जगत, समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष गण वह समस्त भाजपा कार्यकर्ता बांधुओ की विशेष उपस्थिति रही।

मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी ने अपने उद्बोधन में कहा तिरंगा हमारे गौरव, बलिदान और एकता का प्रतीक है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम राष्ट्र की अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी है।

जिला मंत्री मंत्री प्रधान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का अवसर है।

यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय हिन्द’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं समन्वय सोशल मीडिया प्रभारी झनक राम मिरी द्वारा प्रदान किया गया।





