छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
भोजली विसर्जन सरपंच की अगुवाई में

भोजली विसर्जन सरपंच की अगुवाई में
बिलाईगढ़ ।अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ से लगा ग्राम पंचायत देवर बोड में सरपंच के नेतृत्व में भोजली विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

प्राप्त समाचार के अनुसार मुख्यालय से लगा ग्राम पंचायत देवर बोड़ में कल रविवार को ग्राम के सरपंच माहेश्वरी भारद्वाज के अगुवाई में बड़े धूमधाम से भोजली विसर्जन किया गया ।

गांव में भोजली विसर्जन कार्यक्रम में सभी एक जगह इकट्ठा होकर डीजे के साउंड में गाजे बाजे के साथ भोजली का विसर्जन गांव के ही तालाब में किया गया जिसमें गांव के समस्त प्रबुद्ध नागरिक, पंचगण , नशा मुक्ति महिला संगठन,एवं नगर वासी के अलावा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।







