बलौदा बाज़ारसामाजिक
प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव मे युवा संस्कार शाला के अंतर्गत कैरियर निर्माण हेतु प्रशिक्षण, प्रोजेक्टर मे स्लाइड के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण,
प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव मे युवा संस्कार शाला के अंतर्गत कैरियर निर्माण हेतु प्रशिक्षण,
प्रोजेक्टर मे स्लाइड के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण,
भटगांव : बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत भटगांव मे संचालित प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे साप्ताहिक युवा संस्कार शाला के अंतर्गत दिनांक 13.09.2021 को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक कैरियर निर्माण हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया. जिसमे रायपुर से श्री अनिल जाटवर द्वारा बिज़नेस की जानकारी , व्यक्तित्व विकास एवं स्वरोजगार आदि के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण दिया गया।
यह कार्यक्रम इंस्टिट्यूट के संचालक के पी पटेल के नेतृत्व मे प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जहाँ 11 वीं एवं 12वीं के 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न व्यापार की जानकारी, कैरियर निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास मे प्रशिक्षण लिया।






