सावन का पहला दिन दुर्गा मंदिर मे भगवान शिव का हुआ रुद्रा अभिषेक.

सावन का पहला दिन दुर्गा मंदिर मे भगवान शिव का हुआ रुद्रा अभिषेक…
शिवालयों मे शिव भक्तो की उमड़ी भीड़
भटगांव : नगर पंचायत भटगांव व क्षेत्र के शिवालयों मे प्रथम सोमवार को भगवान शिव का पूजा अर्चना करने एवं जल चढ़ाने के लिए शिव भक्तो की भारी भिड़ देखने को मिला जहाँ सुबह से ही शिव मंदिरो मे भक्तो का ताता लगा रहा. वहीँ बिर्रा मोड़ दुर्गा मंदिर भटगांव मे अनुराग एवं पवन दूबे जी द्वारा शिव भक्तो को विधि विधान से रुद्रा अभिषेक कराया गया

जहाँ भटगांव के पंचमुखी शिव मंदिर महादेव घाट मे सुबह से पूजा अर्चना करने व जल चढ़ाने हेतु लोगों की भिड़ और लम्बी लाइन लगी रही. सेठ तालाब मे स्थित पशुपति नाथ भगवान शिव मंदिर मे भी वार्ड 02 के भक्तो द्वारा पूजा अर्चना किया गया. वार्ड 01 शिव मंदिर, साईं मंदिर और अन्य शिव मंदिर मे प्रथम सोमवार को बच्चे से लेकर महिला पुरुष एवं बुजुर्ग तक पूजा करते नजर आये.


वहीँ भटगांव के शिव भक्तो ने महानदी सालिहाघाट जल हेतु कावड़ यात्रा करते हुए पैदल पहुंचे जहाँ महानदी से जल भरकर बाजे गाजे के साथ 10 किमी पैदल यात्रा कावड़ यात्रा करते हुए पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए भगवान भोलेनाथ को जल चढाकार सबके उज्जवल भविष्य एवं सुख शांति के लिए शुभकामनायें किये. नगर पंचायत भटगांव के दुर्गा मंदिर मे सुशील सरिता गुप्ता,धनंजय दिव्या साहू,शिव साहू, योगेश यादव इत्यादि ने रुद्रा अभिषेक मे हिस्सा लेकर विधिवत भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना किये.









