सागर हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव में शिक्षकों का प्रशिक्षण

सागर हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव में शिक्षकों का प्रशिक्षण
भटगांव: सागर हायर सेकेंडरी स्कूल भटगांव में शिक्षकों का प्रशिक्षण रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती मधु मैडम एवं विद्यालय के संचालक डॉ दीपक कुमार डनसेना जी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की किया गया। फिर मधु मैम के द्वारा हमारे सभी शिक्षिकाओं को बच्चो को कैसे पढ़ना है। इसका प्रशिक्षण दिया।।जिसमें खेल विधि आगमन निगमन विधि सरल से कठिन विधि द्वारा शिक्षण देना और शिक्षक को मधुर सरल सहज रहने की के बारे में बताया। बच्चे कैसे ज्यादा से ज्यादा सीखे इसके बारे में बहुत अच्छे तरीके से बताया गया। मैम ने इस बात पर जोर दिया अच्छे शिक्षक बनने से बढ़िया अच्छा इंसान बनना चाहिए।
इस प्रशिक्षण से हमारे शिक्षक शिक्षकीय कार्य से प्रेरित हुए । सभी टीचर ने मैम के प्रशिक्षण से मोटिवेट हुए ।अंत में डायरेक्टर सर द्वारा मैडम के प्रशिक्षण का आभार व्यापन किया । इस प्रशिक्षण में प्राचार्य प्रेम साहू राजेंद्र सर खगेश , निराला , किशोर, अमित, केतन , फलेंद्र , रवि पूनम , सौम्या, लता, दीक्षा, कंचन, ज्योति, नेहा, गीता,अनीशा, काजल इत्यादि मैडम उपस्थित रहे।







