बलौदा बाज़ार

जियो मोबाइल पाइंट भटगांव के जे पी ए एम के विरुध्द कार्यवाही की मांग, मोबाइल विक्रेता संघ ने जियो मोबाइल सर्विस पाइंट भटगांव के संचालक पर दुर्व्यवहार एवं नये सिम पर अधिक रुपये लेने का लगाया आरोप,

जियो मोबाइल पाइंट भटगांव के जे पी ए एम के विरुध्द कार्यवाही की मांग,

मोबाइल विक्रेता संघ ने जियो मोबाइल सर्विस पाइंट भटगांव के जे पी ए एम पर दुर्व्यवहार एवं रिप्लेसमेंट सिम पर अधिक रुपये लेने का लगाया आरोप,

बलौदाबाजार : नगर भटगांव के समस्त मोबाइल विक्रेता संघ ने जियो मोबाइल सर्विस पाइंट भटगांव के जे पी ए एम के संचालक दुर्गा प्रसाद जायसवाल के ऊपर कई आरोप लगाते हुए कार्यवाही क़ी मांग जियो मोबाइल कम्पनी से किये है । मोबाइल दुकान संचालको ने बताया कि दुर्गा जायसवाल जो जियो कम्पनी में जे पी ए एम के पद पर कार्यरत है । जो जियो ग्राहकों से दुरव्यवहार करता है । साथ ही जियो फोन ग्राहकों को सर्विस (रिपेयर ) के सबन्ध में भ्रमित किया जाता है , जब हम जियो रिटेलर जियो डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा जियो फोन सर्विस के लिए जियो सर्विस पाइंट भटगांव भेजा जाता है तो सर्विस पाइंट के जे पी ए एम दुर्गा जायसवाल द्वारा ग्राहको को बोला जाता है कि जहा से जियो मोबाइल लिए हो वही दुकानदार सर्विस देगा कहकर ग्राहकों को वापस हमारे पास भेज दिया जाता है जिससे सर्विस में परेशानी होती है । मोबाइल दुकान संचालको ने बताया कि जो भी कस्टमर को हम सर्विस के लिए जिओ पाइंट भेजते है तो वह कस्टमर को घूमाता है और ग्राहको से बैटरी , सॉप्टवेयर , सिम कार्ड रिप्लेस के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है और भोली भाली ग्राहको को लूटता है ।

उन्होंने बताया कि जे पी ए एम दुर्गा जायसवाल का हम मोबाइल दुकानदारो से भी मधुर संबन्ध नही है जिससे जियो रिलायंस कम्पनी को कही न कही क्षति पहुच रही है ,साथ ही भविष्य में जियो मोबाइल कम्पनी को बड़ा नुकसान हो सकता है । नगर के मोबाइल संचालक मां भवानी मोबाइल , कुबेर मोबाइल , मां हिंगलाज मोबाइल , सुरेश मोबाइल , राजू मोबाइल , रायपुर मोबाइल , जितेंद्र मोबाइल ,पीयूष मोबाइल , साक्षी मोबाइल , देवेन्द्र मोबाइल , आदि दुकान संचालको ने जे पी ए एम दुर्गा जायसवाल के विरुध्द कड़ी कार्यवाही की मांग जियो कम्पनी से किये है ।

वहीं इस मामले को लेकर जिओ संचालक दुर्गा जायसवाल से बात करने पर बताया कि मुझ पर जो भी आरोप लगाया गया है बेबुनियाद है. मै हमेशा से उपभोक्ताओं को ख़ुश रखने का हर प्रयास करता हूँ. रिप्लेसमेंट सीम मेरे द्वारा मात्र 25 रुपये मे बेचा जाता है। नये सिम का केवल रिचार्ज करके 270 रुपये मे बेचते हैं.वारंटी मोबाइल को उनके साथ सिस्टम रजिस्ट्रेशन होने पर ही रिपेरिंग किया जाता है. पानी मे भीगा हुआ या टूटेफूटे मोबाइल का फ्री सर्विस नहीं होता है। बाकि सभी प्रकार के सर्विस निःशुल्क किया जाता है, जो भी जियो कंपनी के नियम है उसके अनुसार ही कार्य करते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!