छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सौगातों से भरा रहा गुडेली समाधान शिविर

*सौगातों से भरा रहा गुडेली समाधान शिविर*

*पीएम आवास ग्रामीण, मनरेगा, पेंशन हुए स्वीकृत*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुशासन तिहार के तृतीय चरण के शुभारंभ में सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुडेली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के द्वारा हितग्राहियों को राशन कार्ड, मछली जाल और आईसबॉक्स, आयुष्मान कार्ड, बैसाखी, ट्राई सायकल आदि प्रदान किए गए।

*समाज कल्याण विभाग का सामग्री वितरण*

शिविर में राजस्व मंत्री ने आशीष कुमार जायसवाल और यादराम निषाद को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया। इसी प्रकार सेतराम मांझी, समारु लहरे, नारद मांझी, गणेश राम सिदार और बोधराम यादव को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किया। इसी प्रकार एक आवेदक को बैसाखी प्रदान किया गया।

*विभागों के द्वारा हितग्राहियों को लाभ*

जिले के हितग्राहियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 गोद भराई, 1 अन्न प्रासन्न, 3 बालिका जन्मोत्सव, मत्स्य विभाग द्वारा 1 जाल और 2 आईसबॉक्स, राजस्व विभाग द्वारा 4 भूमि स्वामी को किसान (ऋण) पुस्तिका, पंचायत विभाग द्वारा 11 जॉब कार्ड वितरण, खाद्य विभाग द्वारा 20 राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ललित पटेल और गजानंद पटेल को आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 30 किसानों को बीज वितरण, वन और उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधा वितरण, जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीणों को जनमन पत्रिका का वितरण किया गया।

*आपदा संकट निवारण के लिए अधिकारी रहे मौजूद*

शिविर में नागरिकों और आवेदकों को मेडिकल जांच सुविधा था, जिसमें 194 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। पशुपालक किसानों के पशुओं के लिए भी डॉक्टर और दवा का स्टॉल भी नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधा केंद्र था। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्टाल से पेयजल संबंधी शिकायत को दूर करने के लिए अधिकारी उपस्थित थे। विद्युत संबंधी किसी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए कार्यपालन अभियंता पी सी महानंदा उपस्थित थे। इसी प्रकार बैंक, श्रम, खनिज, लोक निर्माण, पंचायत, राजस्व, लोक स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास आदि के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

*मांग : शिकायत*

सुशासन तिहार में गुडेली क्षेत्र के 11 गांव से 14 शिकायत और 3783 मांग प्राप्त हुआ, जिसमें पीएम आवास ग्रामीण के 1733, स्वच्छ भारत मिशन के 12, मनरेगा के 237, पेंशन के 38, राशन कार्ड के 52 आवेदन शामिल है। इसमें 2112 पात्र और 339 स्वीकृत किया गया है।

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!